Covid-19

COVID-19 महामारी समाप्ति से बहुत दूर है। बहुत से लोग अभी भी दूसरी लहर से जूझ रहे हैं, जबकि अन्य लोग तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रहे हैं। यहाँ भारत के भीतरी इलाकों से नवीनतम COVID-19 समाचार प्रस्तुत हैं।

her life

युवा ट्विचर बना मरुस्थल का बेहतरीन पक्षी-गाइड

पक्षियों के प्रति जुनून को लेकर, पक्षी-गाइड मूसा खान को उम्मीद है कि उनके काम से, थार रेगिस्तान में बिजली की तारों के कारण पक्षियों की बढ़ती मौतों के बारे में जागरूकता के लिए अन्य ट्विचर्स भी प्रेरित होंगे।

her life

उत्तर प्रदेश के युवा जल-प्रचारक

एक युवा महिला को अपने काम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के 22 गाँवों में स्वच्छ, सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया और उन्हें दूषण से लड़ना सिखाया और यह संख्या बढ़ ही रही है।

her life

शिशुओं को दागने की कुप्रथा से मुक्ति

एक अनोखा तरीका अपनाते हुए, ग्रामीण ओडिशा के स्वास्थ्य कर्मियों ने, ईलाज के लिए नवजात शिशुओं को गर्म लोहे से दागने की कुप्रथा को रोकने के लिए, दागने वाले ओझाओं की ही मदद ली।

her life

‘एक्सपोजर ट्रिप’ की शक्ति

चार साल पहले, कार्यक्रम अधिकारी, अंकिता गोयल आदिवासी महिलाओं के एक समूह की, गाँव से बाहर पहली यात्रा में उनके साथ गई थीं। उसे यह नहीं पता था कि यह "एक्सपोज़र विजिट" उसके लिए जीवन बदलने वाला अनुभव साबित होगी।

her life

मछली उनकी थाली में, और पैसा उनके बटुए में

ओडिशा के पिछड़े जिले, मयूरभंज में महिलाएं लगातार मछली पालन करती हैं, जिससे न सिर्फ उनको पैसा मिलता है, बल्कि उनके परिवार के लिए बेहतर पोषण भी सुनिश्चित होता है।

her life

“मैंने मिट्टी के बर्तनों को आकर्षक बनाने का फैसला किया”

जब कश्मीरी इंजीनियर साइमा शफी मीर ने अवसाद (डिप्रेशन) से निपटने के लिए मिट्टी के बर्तन बनाना शुरू किया, तो उन्हें स्थानीय कुम्हारों की दुर्दशा के बारे में पता लगा, जो एक सदियों पुराने शिल्प बना रहे थे, जिसकी बहुत कम लोग परवाह करते हैं। इसलिए साइमा ने मिट्टी के बर्तनों को फिर से लोकप्रिय बनाने का फैसला किया। पढ़िए, उनका सफर उन्हीं के शब्दों में।

her life

महिलाओं के लिए बैंकिंग सुलभ बनाने का आनंद

बैंकों में महिलाओं की उपेक्षा को देखते हुए, स्थानीय बैंकर लखीमी बरुआ ने महिलाओं के लिए असम का पहला सहकारी बैंक शुरू किया, जिससे हजारों वंचित महिलाओं की वित्तीय साक्षारता और सशक्तिकरण के साथ बैंकों तक पहुंच सुनिश्चित हुई।

her life

बस्तर के आदिवासी बच्चों को तैयार करती एक स्कूल-संसद

छत्तीसगढ़ के दूरदराज के एक आदिवासी गाँव में, एक सरकारी स्कूल बच्चों के समस्या-समाधान और नेतृत्व कौशल का निर्माण करने के लिए, बाल संसद के माध्यम से पढ़ाई को दिलचस्प बनाने की पहल करता है।

her life

देशी बीजों के प्रसार से लाभ

बीज अकाल की संभावना के बारे में सुनकर, ओडिशा के सीमांत किसान सुदाम साहू ने देशी बीजों का संरक्षण शुरू कर दिया और अब वह उन बीजों के साथ जैविक खेती के चैंपियन हैं।